अवैध हथियार सहित दो युवक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ सदर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए दो युवकों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया। एएसआई राजकुमार ने भगवानसर मार्ग पर बलवान उर्फ कालूराम बावरी निवासी भोजेवाला हाल निवासी बारेंगा सूरतगढ़ को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से टोपीदार बंदूक बरामद की। इसी थाने के हवलदार इन्द्राज ने एसजीएम नहर की पटड़ी पर सूरतगढ़ के वार्ड नम्बर 8 निवासी सलीम खां पुत्र सेठी खान मिरासी केा एक देशी पिस्तोल व एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट में मुकदमे दर्ज किये गये हैं।

No comments