घर के बाहर बैठी महिला के कानों से सोने की बालियां झपटी
हनुमानगढ़ के टिब्बी पुलिस थाना क्षेत्र में ढाणी 2 एफटीपी रोही गिलवाला में अपने घर के बाहर बैठी महिला के कानों से झपटा मार कर सोने की बालियां लूट ली गई। पुलिस ने पीडि़ता के बेटे की रिपोर्ट पर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गांव निवासी अमित नायक ने रिपोर्ट दी कि मेरी मां सरबती देवी घर के पास बाहर बैठी थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां आये। दोनों युवकों ने मेरी मां से रास्ता पूछा। बातचीत के दौरान एक युवक ने मां के कानों पर झपटा मार कर सोने की बालियां छीन ली और फरार हो गये। मैं शोर सुन कर बाहर तो मेरी मां नीचे गिरी हुई थी। पुलिस ने बताया कि पीडि़त ने बाइक के नम्बर बताये हैं। इस आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है।

No comments