Breaking News

पोस्त व नशीली गोलियों सहित युवक गिरफ्तार


श्रीगंगानगर के समेजा कोठी पुलिस ने कच्चा रास्ता 74 एनपी में नाकाबंदी के दौरान एक युवक को डोडा पोस्त व नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि गांव 77 एनपी निवासी राकेश उर्फ मोंटू अरोड़ा को 491 ग्राम डोडा पोस्त व 2000 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच रायसिंहनगर पुलिस थाना में नियुक्त एसआई ओमप्रकाश को सौंपी गई है। 

No comments