Breaking News

फर्जी आईडी से सिम जारी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार


श्रीगंगानगर में साइबर पुलिस ने फर्जी आइडी से मोबाइल फोन सिम जारी करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ करके पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच अधिकारी सीआई सतवीर मीणा ने गत वर्ष दर्ज मुकदमा संख्या 13 में सुरजीत सिंह कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय आकाशदीप पुत्र जसवंत सिंह रामदासिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। गत दिवस दर्ज मुकदमा संख्या 3 के जांच अधिकारी सीआई रमेश कुमार ने श्रीकरणपुर तहसील के गांव 3 एफवी शेखसरपाल निवासी लालचंद उर्फ मांडू पुत्र रामचंद मेघवाल को गिरफ्तार किया है। 

No comments