सादुलशहर में एक ही रात में तीन जगह चोरी की वारदात
सादुलशहर कस्बें में एक ही रात में तीन जगह चोरी की वारदात हुई हैं। चोर लाखों रूपये का सोना-चांदी व नकदी लेकर फरार हो गये। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार तीनों जगह चोरी एक ही समूह के युवकों द्वारा की गई हैं। एक रात में ही तीन जगह चोरी होने से पुलिस के सघन गश्त व्यवस्था के दावों की भी पोल खुल गई। पूरी रात चोर सड़कों पर घूमते रहे, लेकिन पुलिस के गश्त दल को दिखाई नहीं दिये।
जानकारी के अनुसार कस्बें के वार्ड दो में बंतराम डेलू, वार्ड 6 में नरेन्द्र चलाना, वार्ड 8 सहारणा बास में एक घर में चोरी की वारदात हुई। पीडित बंतराम डेलू ने बताया कि वह अपने परिवार के ही दूसरे घर में रात्रि में सोने के लिए गया हुआ था। तीन अज्ञात चोर दीवार फांद कर उसके घर में घुसे व सात तौले के करीब सोना, 250 ग्राम चांदी व पैतालिस हजार के करीब नकदी लेकर फरार हो गयें।

No comments