बाइक चोरी की वारदातें जारी
श्रीगंगानगर शहर व जिले भर में बाइक चोरी की वारदातें लगातार जारी हैं। पुलिस बाइक चोरों को पकडऩे में विफल साबित हो रही है। शहर के सदर पुलिस थाना क्षेत्र में शिव चौक के निकट स्थित मोटर बाजार से पुरानी आबादी निवासी साहिल अदलखा निवासी रवि चौक की बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
इधर सादुलशहर कस्बे के वार्ड नम्बर 6 में ओमप्रकाश सोनी की बाइक चोरी हो गई। बाइक घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति बाइक चोरी करके ले गया। यह घटना विगत 31 दिसम्बर की है, लेकिन पुलिस ने एक माह बाद चोरी का मुकदमा दर्ज किया।

No comments