Breaking News

देश में सबसे ज्यादा टोल दे रहा है राजस्थान - 5 वर्षों में 29,700 करोड़ टैक्स चुकाया


राजस्थान देश में सबसे ज्यादा टोल टेक्स देने वाला राज्य है। बीते 5 वर्षों में राजस्थान राजस्थान के लोगों ने टोल टैक्स के रूप में टोल कंपनियों को 29,700 करोड़ रुपए चुकाए हैं। राज्य में 174 टोल प्लाजा हैं और नेशनल हाईवे की 8,731 किमी सड़कें टोल के दायरे में आती हैं। हालांकि सड़कों की हालत खराब है और दुर्घटनाओं में मदद देर से मिलती है। सरकार ने मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम लागू करने का फैसला किया है, जिसमें फास्टैग और कैमरा तकनीक से शुल्क बिना रुके काटा जाएगा।

No comments