Breaking News

जयपुर रेलवे स्टेशन: 20 ट्रेनों और वंदे भारत यात्रियों को राहत


जयपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रा करने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है। कल यानी एक फरवरी से स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर्स में बड़ा फेरबदल दिखेगा। यात्रियों के बीच होने वाले भ्रम को दूर करने के लिए रेलवे प्रशासन ने प्लेटफॉर्म नंबर 6 और 7 का नाम बदलकर अब 1 ए और 1 बी  करने का फैसला किया है।
जयपुर-असरवा और वंदे भारत सहित लगभग 20 प्रमुख ट्रेनें इन्हीं प्लेटफॉम्र्स से संचालित होती हैं। इस बदलाव से रोजाना करीब 25 हजार यात्रियों को सुविधा होगी।

No comments