भीलवाड़ा की तंग गलियों में ट्रेक्टर का तांडव:बिजली के 3 पोल को मारी टक्कर
भीलवाड़ा में अवैध बजरी खनन और परिवहन पर लगातार कार्रवाइयों के बाद भी बजरी माफिया के हौसले बुलंद है। आज शहर के श्री गेस्ट हाउस चौराहे के पास की गलियों में बजरी से भरे ट्रैक्टर ने जमकर तांडव मचाया।तेज स्पीड ओर तंग गली से निकलने के चक्कर में इस ट्रैक्टर ने तीन बिजली के पॉल को टक्कर मार बुरी तरह डैमेज कर दिया,बिजली के तार चालू लाइन में हवा में झूलते रहे, तीन टू व्हीलर को अपनी चपेट में लिया।
गनीमत रही की इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, गाडिय़ां और इलेक्ट्रिक के पोल बुरी तरह डैमेज हुए,मौके पर अफरा तफरी मच गई।

No comments