खाटू श्याम फाल्गुन मेले का नया शेड्यूल जारी
बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार नियम थोड़े अलग होंगे। इस वर्ष का वार्षिक फाल्गुन मेला अपनी पारंपरिक लंबी अवधि के बजाय केवल 8 दिनों तक ही चलेगा।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मंदिर की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कुछ सख्त पाबंदियां लगाई हैं। सभी को सामान्य कतार में लगकर दर्शन करने होंगे। मेले के दौरान कस्बे में तेज आवाज वाले डीजे बजाने और आतिशबाजी पर प्रतिबंध रहेगा। मेले की अवधि के दौरान खाटू कस्बे में किसी भी तरह के नए भवन निर्माण या मरम्मत कार्य पर पूर्ण रोक रहेगी। मंदिर परिसर के भीतर लोहे के डंडे वाले निशान ले जाने पर पाबंदी हो सकती है।

No comments