Breaking News

जयपुर में पत्थर की खदान ढही, युवक दबा


जयपुर में आज सुबह पत्थर की खदान ढहने का मामला सामने आया है। 100 फीट ऊंचाई से गिरी चट्टानों के पत्थरों के नीचे दो ट्रेक्टर-ट्रॉली दब गई। हादसे में पत्थर के नीचे दबने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का ड्राइवर घायल हो गया। हरमाड़ा थाना पुलिस ने घायल युवक को प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है।
हेड कॉन्स्टेबल निरजंन ने बताया- हादसा हरमाड़ा के दादर बावड़ी इलाके में हुआ। दादर बावड़ी डूंगरी में पत्थर की खदान है। सुबह करीब 8 बजे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पत्थर भरने के लिए खदान पर गई थी। पत्थर भरते समय अचानक खदान ढह गई।

No comments