Breaking News

सांवलिया सेठ के दरबार में नोटों की 'बारिश'


राजस्थान में मेवाड़ के कृष्णधाम श्री सांवलिया सेठ के दरबार में आस्था की ऐसी लहर दौड़ी है कि हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गई है. हर महीने खोले गए भंडार से निकलने वाले नोटों की गिनती रुकने का नाम नहीं ले रही है. हालत यह है कि चार फेज की गिनती पूरी हो चुकी है और आंकड़ा 26 करोड़ को पार कर गया है. अभी पांचवें चरण की गिनती बाकी है. सांवरियां सेठ में चढ़ावे की गिनती का हर महीने एक अनोखा रिकॉर्ड बन रहा है, जो हर बार गिनती में पिछले चढ़ावे का रिकॉर्ड तोड़ देता है.

No comments