Breaking News

शिक्षा रैंकिंग: चूरू प्रदेश में अव्वल


राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता, गवर्नेंस और राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को लेकर जारी की गई ताजा जिला रैंकिंग में चूरू ने बाजी मारी है। 53 के स्कोर के साथ चूरू प्रदेश में पहले पायदान पर रहा है, वहीं झुंझुनू दूसरे और टोंक तीसरे स्थान पर है। खास बात यह है कि इस बार रैंकिंग के मापदंडों में बड़ा बदलाव किया गया है। इसका सीधा असर जिलों के स्कोर कार्ड पर नजर आ रहा है।
जारी रैंकिंग के अनुसार टॉप-5 जिलों में चूरू, झुंझुनू, टोंक, सीकर और चित्तौडग़ढ़ शामिल हैं। भीलवाड़ा जिले ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 47.5 अंकों के साथ प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। 

No comments