लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के डूबे 4.5 लाख करोड़
भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार, 21 जनवरी को लगातार तीसरे कारोबारी दिन भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 1000 अंक तक लुढ़क गया, जबकि निफ्टी 25,000 के अहम स्तर को तोड़कर नीचे फिसल गया। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, तिमाही नतीजों से मिले-जुले संकेत और बढ़ती भू-राजनीतिक चिंताओं के बीच निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ता दिखा। इस गिरावट से निवेशकों के डेढ़ घंटे में ही 4.50 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा डूब गए।

No comments