Breaking News

मकान-मालिक को कमरें में बंद कर चुराए 50 लाख के आभूषण


भारत-पाकिस्तान बॉर्डर एरिया में चोरों ने मकान मालिक को कमरे में बंद करके 50 लाख रुपए के सोने के आभूषण और कैश रुपए चुरा लिए। तिजोरी तोडऩे की आवाज सुनकर मालिक की आंख खुल गई। चिल्लाने और दरवाजा बजाने पर चोर वहां से भाग गए। बड़ी मशक्कत के बाद कुंडी तोड़कर मकान मालिक बाहर निकलकर चोर-चोर करके चिल्लाए। तब आसपास के लोग भागकर वहां पर पहुंचे।
घटना बाड़मेर जिले बाखासर थाने के सुहागी गावं की है। सूचना मिलने पर रात को ही पुलिस पहुंच गई। वहीं डॉग स्क्वायड, एफएसएल और एमओबी की टीमें चोरी स्थल पहुंचकर सबूत जुटा रही है। वहीं पुलिस की अलग-अलग टीमें चोरों की तलाश कर रही है।

No comments