गणेश्वर तीर्थ धाम परिसर में साबुन-शैंपू लगाने पर प्रतिबंध
नीमकाथाना केे गालव गंगा तीर्थ धाम की व्यवस्थाएं सुधारने की कवायद शुरू हो गई है। ग्रामीणों की बुधवार को बैठक हुई। ग्रामीणों ने बैठक कर धाम के संपूर्ण परिसर में साबुन-शैंपू लगाने पर प्रतिबंध लगाया है। इसके साथ ही गोमुख के नीचे मिट्टी के बर्तन धोने पर भी पाबंदी लगाई गई है। गालव गोशाला समिति के अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि धाम के आस पास गंदगी के निस्तारण के लिए कचरा पात्र, शौचालय का पुन: निर्माण, सीमेंट की टंकी लगाने सहित कई प्रस्ताव पास किये गए हैं।

No comments