Breaking News

दिल्ली में खुलेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम


भारत सरकार का प्रशासनिक केंद्र रहे ऐतिहासिक नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में अब दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय, 'युगे युगीन भारत म्यूजियम' बनने जा रहा है। 
इस विशाल परियोजना की शुरुआत बहुत जल्द होने वाली है। साल 2026 के अंत तक इस म्यूजियम की पहली गैलरी नॉर्थ ब्लॉक में आम जनता के लिए खोल दी जाएगी। जी हां, यह पहली गैलरी म्यूजियम के भव्य दृष्टिकोण की एक झलक पेश करेगी, जिसमें भारत की सांस्कृतिक और दार्शनिक गहराई को दर्शाने वाली लगभग 100 प्रमुख कलाकृतियां रखी जाएंगी।

No comments