टप्पल से लापता नाबालिग की तलाश में 4 टीमें:दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में जांच तेज
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र से 3 दिसंबर 2025 को लापता हुई लगभग 17 वर्ष 10 माह की नाबालिग किशोरी की तलाश में पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। परिजनों की शिकायत पर उसी दिन अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, 44 दिन बीत जाने के बाद भी किशोरी का पता न चलने पर परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। इस मामले में पुलिस ने चार विशेष टीमें गठित की हैं, जो कई राज्यों में किशोरी की तलाश कर रही हैं।
किशोरी की बरामदगी के लिए गठित ये टीमें सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों का उपयोग कर रही हैं। अलीगढ़ जनपद के अलावा दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान जैसे पड़ोसी राज्यों में संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है।

No comments