Breaking News

पंजाब भाजपा का बड़ा कदम : मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी बीजेपी


पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और मुख्यमंत्री भगवंत मान व आतिशी से जुड़े कथित वायरल वीडियो के मामले में आज भाजपा प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता सेक्टर 37 स्थित कार्यालय से मुख्यमंत्री आवास की ओर रोष मार्च निकालेंगे। घेराव के मुख्य कारण और भाजपा के सवाल : वायरल वीडियो की फॉरेंसिक जांच: सुनील जाखड़ ने डीजीपी को पत्र लिखकर मांग की है कि मुख्यमंत्री के उस वायरल वीडियो की जांच कराई जाए जिसमें कथित तौर पर श्री गुरु नानक देव जी के प्रति आपत्तिजनक आचरण दिखाया गया है।

No comments