डॉक्टर्स के लेट आने पर भड़के लोग:45 मिनट इंतजार के बाद मरीजों में आक्रोश
भरतपुर के बयाना उपखंड के झील का बाड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज शुक्रवार को डॉक्टरों की लेटलतीफी के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 9 बजे ओपीडी शुरू होने का समय होने के बावजूद डॉक्टर 9:45 बजे तक अस्पताल नहीं पहुंचे, जिससे नाराज मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों ने बताया कि वे सुबह जल्दी इलाज की उम्मीद में अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण उन्हें बिना उपचार के लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।

No comments