Breaking News

दवा कंपनी के डायरेक्टर से करोड़ों की धोखाधड़ी

अजमेर में एक दवा कंपनी के डायरेक्टर से 7 देशों में कंपनी के प्रोडक्ट रजिस्टर्ड करवाने के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने 7 देशों में कंपनी के 11 प्रोडक्ट रजिस्टर्ड करवाने के नाम पर पीडि़त डायरेक्टर से 105000 यूरो हड़प लिए। डायरेक्टर की ओर से मामले की शिकायत क्रिश्चियन गंज थाने में दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के एसएचओ अरविंद चारण के अनुसार सागर विहार कॉलोनी के रहने वाले दिनेश मरजानी की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

No comments