Breaking News

कोहरे के कारण अजमेर वंदे भारत 3 घंटे लेट:15 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन प्रभावित

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। अलग-अलग राज्यों में घने कोहरे के कारण कई ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हुई है। इसका असर जयपुर आने-जाने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है।
कोहरे के कारण देश की हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत भी देरी से चल रही है। अजमेर से चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन लगभग 3 घंटे की देरी से चल रही है। वहीं ट्रेन अजमेर सियालदह आज कैंसिल कर दी गई है।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मुंबई, जम्मू-कश्मीर और पंजाब की ओर से जयपुर पहुंचने और जयपुर से जाने वाली कई ट्रेनें 2 से 3 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। कोहरे के कारण 15 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।

No comments