Breaking News

नकली सोना देकर यूको बैंक से लिया लोन:करीब 19 लाख रुपए का लोन लिया

बीकानेर के गंगाशहर स्थित यूको बैंक से करीब 19 लाख रुपए का गोल्ड लोन लिया गया। बैंक ने अब मां-बेटे पर एफआईआर दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि नकली सोने को असली बताकर लोन की राशि प्राप्त कर ली गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गंगाशहर थाने में यूको बैंक के रवि आर्य ने मामला दर्ज कराया है। रवि का आरोप है कि उसकी बैंक से रामप्यारी सोलंकी और उसके बेटे दाऊलाल सोलंकी ने 18 लाख 87 हजार रुपए का लोन लिया था। इस गोल्ड लोन के लिए एक तय मात्रा की कीमत के सोने के गहने बैंक को दिए।

No comments