जोधपुर बनी गौरव की साक्षी, सीपीआरएफ नवारक्षियों ने ली राष्ट्र सेवा की शप
ब्लू सिटी जोधपुर की धरती आज गौरव, अनुशासन और देशभक्ति की भावना की साक्षी बनी, जब केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के नवारक्षी बैच-19 का दीक्षांत परेड समारोह पूरे वैभव और गरिमा के साथ आयोजित किया गया. देश की आंतरिक सुरक्षा की मजबूत कड़ी बनने जा रहे इन नव-प्रशिक्षित जवानों ने अपने अनुशासन, शौर्य और समर्पण से उपस्थित सभी लोगों को गर्व की अनुभूति कराई. इस भव्य दीक्षांत समारोह में सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी, जवानों के परिजन और कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे.

No comments