Breaking News

सरकारी जमीन के नाम पर 10 लाख की ठगी, शातिर आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के भीलवाड़ा में सरकारी भूखंड आवंटन के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रतापनगर की पुलिस टीम ने आरोपी मुकेश नाराणीवाल को दबोच लिया और उसके कब्जे से फर्जी मोहर, लैपटॉप और प्रिंटर बरामद किए हैं.
आरोपी ने पीडि़तों का भरोसा जीतने के लिए फर्जी रसीदें और कूटरचित दस्तावेज तैयार किए. इतना ही नहीं, उसने आवासन मंडल के सचिव की फर्जी मोहर लगी रसीदें भी थमा दीं. जांच में पता चला कि कथित ऑनलाइन नीलामी और आवंटन पूरी तरह फर्जी थे.

No comments