सवाई माधोपुर में कल से देश का पहला अमरूद महोत्सव
सवाई माधोपुर के 263वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में 18 जनवरी को देश का पहला अमरूद महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसका शुभारंभ रविवार को प्रात: 11 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। वैसे इस वर्ष यह स्थापना दिवस बाघ महोत्सव एवं अमरूद महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा है कि यह सवाईमाधोपुर सहित पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि देश में पहली बार अमरूद महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

No comments