Breaking News

भील प्रदेश वाहन चालक मोर्चा ने किया प्रदर्शन


प्रतापगढ़ में भील प्रदेश वाहन चालक मोर्चा, राजस्थान इकाई ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा ने आदिवासी वाहन चालकों और सड़क दुर्घटना पीडि़त परिवारों की समस्याओं को उठाया। इससे पहले दशहरा मैदान से मिनी सचिवालय तक टेम्पो रैली निकालकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। यह क्षेत्र पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत अधिसूचित अनुसूचित क्षेत्र है।
मोर्चा ने ज्ञापन में बताया कि जिले के अधिकांश ऑटो, मैजिक, टैक्सी और छोटे मालवाहक वाहन चालक आदिवासी समुदाय के गरीब परिवारों से हैं।

No comments