Breaking News

रेलवे कर्मचारी के घर में दिनदहाड़े चोरी:1 घंटे के अंदर सोने-चांदी के जगह 40 हजार नगदी चुराई


अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में रेलवे कर्मचारी के घर चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने दिनदहाड़े 1 घंटे के अंदर सोने चांदी के जेवरात 40 हजार नगदी और अन्य दस्तावेज चोरी कर फरार हो गए।
पीडि़त कर्मचारी काम पर गया हुआ था और उसकी पत्नी बच्चों को स्कूल छोडऩे गई थी। इस बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पीडि़त की ओर से अलवर के थाने में इसकी शिकायत दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments