Breaking News

कुत्तों ने हिरण को घेरा, किसान ने बचाई जान


जैसलमेर के मोहनगढ़ कस्बे में आज शनिवार को एक खेत में कुत्तों के हमले से घायल हिरण को किसान और वन्यजीव प्रेमी की मदद से बचा लिया गया। समय रहते रेस्क्यू कर हिरण को वन विभाग के हवाले किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना में इंसानी संवेदनशीलता और सतर्कता ने एक वन्यजीव की जान बचाई।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को मोहनगढ़ निवासी सुखराम विश्नोई अपने परिवार के साथ खेत में कृषि कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान उन्हें अचानक झाडिय़ों की ओर से किसी जानवर के कराहने और चीखने की आवाज सुनाई दी। 

No comments