Breaking News

राहुल गांधी इंदौर के भागीरथपुरा में पीडि़तों से मिले


लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर दौरे पर हैं। सबसे पहले वह बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे। यहां वे दूषित जल से पीडि़त मरीजों से मिले। इसके बाद दूषित जल से प्रभावित भागीरथपुरा इलाके में पहुंचे हैं। यहां वे पैदल ही गए। गीता बाई के परिवार से मिलकर वे जीवनलाल के घर पहुंचे हैं।
जानकारी के मुताबिक इस दौरान वे पीडि़त परिवारों को एक लाख और एमपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार 50 हजार का चेक देंगे। राहुल के साथ दिग्विजय सिंह और सिंघार के अलावा प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, अजय सिंह भी हैं।

No comments