विधानसभा सत्र से पहले सवालों पर उलझी सियासत
इसी महीने की 28 तारीख को राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र आहूत होने जा रहा है। लेकिन विधानसभा में विधायकों की एंट्री से पहले ही विवादों ने प्रवेश कर लिया है। विवाद सत्र के दौरान पूछे जाने वाले सवालों और प्रक्रियाओं को लेकर खड़ा हो रहा है। विधानसभा सचिवालय ने की ओर से सत्र के दौरान सवाल पूछे जाने को लेकर कुछ प्रक्रियागत बदलाव किए गए हैं। इस पर कांग्रेस बुरी तरह से भड़क गई है। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विधानसभा सचिवालय द्वारा 7 और 9 जनवरी को जारी बुलेटिन में प्रक्रिया नियमों की गलत व्याख्या कर विपक्षी सदस्यों के सवाल पूछने के अधिकारों पर पाबंदियां लगाए जाने को लोकतंत्र का अपमान बताया। जूली ने इसे सरकार द्वारा विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश करार दिया।

No comments