Breaking News

सूटकेस में महंगी शराब तस्करी, आबकारी पुलिस ने रेलवे पुलिस की मदद से आरोपी को ट्रेन दबोचा

हरियाणा से गुजरात ट्रेन के माध्यम से अवैध रूप से शराब तस्करी का मामला सामने आया है। सूचना के आधार पर अलवर रेलवे जंक्शन पर रेलवे पुलिस की सहायता से आबकारी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को सूटकेस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी सूटकेस में शराब की महंगी बोतलें तस्करी कर ले जा रहा था जिसके बाद मुखबीर की सुचना पर आबकारी थाना पुलिस ने रेलवे पुलिस की मदद से आरोपी को अरेस्ट किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 64 महंगी अंग्रेजी शराब की बोतलें और 144 पव्वे बरामद किए गए हैं।
आबकारी थाना पुलिस के अनुसार आरोपी हरियाणा से शराब लेकर गुजरात जा रहा था, जहां ड्राई स्टेट होने के कारण शराब की बिक्री प्रतिबंधित है। 

No comments