खैरथल-तिजारा में ओले गिरे: जैसलमेर में गाडिय़ों पर जमी बर्फ
राजस्थान में बर्फीली हवा का असर और तेज हो गया है। जैसलमेर में गाडिय़ों पर बर्फ की परत जम गई। उदयपुर के गोगुंदा का तापमान जमाव बिंदु पर पहुंच गया है। खेतों पर बर्फ की चादर बिछ गई। खैरथल-तिजारा जिले में शुक्रवार सुबह बारिश के साथ ही ओले भी गिरे। वहीं भिवाड़ी शहर में कोहरा छाया हुआ है। आसमान बादलों से ढका है। उदयपुर में गोगुंदा का तापमान जमाव बिंदु पर पहुंच गया है। कई इलाकों में तापमान 0 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। गोगुंदा के दादिया इलाके में खेतों पर बर्फ की चादर जम गई है। घने कोहरे के कारण पिंडवाड़ा-गोगुंदा हाईवे पर दृश्यता काफी कम हो गई है।

No comments