अमित शाह के जोधपुर दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 9 और 10 जनवरी को जोधपुर दौरे को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा. इस दौरान एयरफोर्स स्टेशन से एयरपोर्ट रोड़, पांचबत्ती चौराहा, भाटी चौराहा, सर्किट हाउस, पावटा चौराहा, डिफेन्स लैब रोड़, रेजीडेन्सी रोड़, रिक्तिया भैरूजी चौराहा के आस-पास यातायात डाईवर्जन के कारण वाहनों का अत्याधिक दबाव रहेगा. इसको देखते पुलिस ने लोगों से 9 और 10 जनवरी को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है. इन रूटों पर कहीं भी वाहनों की पार्किंग एवं भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतया निषेध रहेगा.

No comments