Breaking News

जालोर में जज के घर से चोरी


जालोर शहर की बैंक कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे जालोर कोर्ट के एसीजेएम प्रथम राजेंद्र सिंह चारण के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया।
अवकाश पर बाहर गए अधिकारी के मकान का ताला तोड़कर चोर कोर्ट का लैपटॉप, करीब 2 किलो चांदी का थाल और नकदी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जालोर कोर्ट के एसीजेएम प्रथम राजेंद्र सिंह चारण बैंक कॉलोनी स्थित किराए के मकान में निवास करते हैं। 

No comments