Breaking News

बीकानेर रोड पर पराली से भरे ट्रक में आग:पलाना के समीप शनिवार तड़के लगी, घंटों बाद काबू पाया


बीकानेर रोड पर पलाना के समीप शनिवार तड़के करीब 3 बजे पराली से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया।
सूचना मिलने पर देशनोक नगरपालिका की दमकल टीम तुरंत सक्रिय हुई। वाहन चालक मनोहर दान और फायरमैन धनराज तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर नगर निगम की अग्निशमन गाड़ी को भी मदद के लिए बुलाया गया। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में कई घंटे लग गए। दमकल कर्मियों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण और राहगीर भी आग बुझाने में मदद के लिए एकत्र हुए।

No comments