Breaking News

चांदी में 15 साल की सबसे बड़ी गिरावट


रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के ठीक अगले दिन निवेशकों में मुनाफावसूली हावी हो गई, जिससे चांदी एक ही सत्र में 15 प्रतिशत से ज्यादा टूट गई— यह 2011 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है। वहीं सोना 7 प्रतिशत से ज्यादा फिसला, जो 2013 के बाद का सबसे खराब दिन रहा।
बाजार की इस तेज गिरावट की बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा केविन वार्श को अगला फेड चेयर नामित किया जाना बताया जा रहा है। वार्श को महंगाई पर सख्त रुख अपनाने वाला माना जाता है। इससे डॉलर मजबूत हुआ और सोना-चांदी पर दबाव बढ़ गया।

No comments