Breaking News

जोधपुर में दिखाई जाएंगी 9 देशों की 78 फिल्में


12वें राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए इंतजार अब खत्म होने वाला है। आयोजकों ने फेस्टिवल की चौथी और अंतिम सूची जारी कर दी है। इसमें 12 नई फिल्मों को शामिल किया गया है। इसी के साथ अब फेस्टिवल में कुल 9 देशों की 78 फिल्मों का प्रदर्शन तय हो गया है। 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस सिने-महाकुंभ में इस बार 'पोलैंडÓ आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा।
इस साल रिफ में पोलैंड को 'फोकस कंट्रीÓ का दर्जा दिया गया है। यही कारण है कि फेस्टिवल की शुरुआत और समापन दोनों ही पोलिश सिनेमा के नाम रहेगा। फेस्टिवल में बॉलीवुड और थिएटर जगत के दिग्गज अभिनेता रजित कपूर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे

No comments