Breaking News

जयपुर में कान से सोने के गहने खींचने वाली गैंग:महिलाओं को साथ लेकर घूमते हैं


जयपुर में चाकू दिखाकर लूट की वारदात करने वाली गैंग के तीसरे आरोपी को बिन्दायका थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई सोने की दो मुरकियां बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ पूर्व में लूट सहित 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
गैंग के सदस्य महिलाओं को साथ लेकर कचरा बीनने के बहाने रैकी करते थे। रैकी के दौरान सोने-चांदी के गहने पहनने वाले बुजुर्ग व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाते हैं। अपने साथियों के साथ मिलकर रात के समय लूट या चोरी करने की योजना बनाते हैं।

No comments