राजस्थान की जनता के लिए इस बार 26 जनवरी होगी खास
राजस्थानवासियों के लिए इस बार 26 जनवरी कुछ खास होगी। कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर 25 व 26 जनवरी को प्रमुख आवाजाही वाले स्थानों पर वंदे मातरम ऑडियो-वीडियो बूथ स्थापित किए जाने की तैयारी की जा रही है। इन बूथों पर वंदे मातरम की धुन पर आमजन वंदे मातरम का गायन और सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ले सकेंगे।
आमजन के साथ ही युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जोडऩे के लिए यह पहल की गई है। अधिक आवाजाही वाले प्रमुख स्थानों और पर्यटन स्थलों पर ये बूथ स्थापित होंगे।

No comments