हैरी बॉक्सर नेटवर्क की तलाश में पंजाब पुलिस की बानसूर में दबिश
हैरी बॉक्सर के नेटवर्क को खंगालने के लिए पंजाब पुलिस पिछले दो दिनों से अलवर के बानसूर क्षेत्र में सक्रिय है। पुलिस टीम ने हैरी बॉक्सर के परिजनों और उसके नेटवर्क से जुड़े लोगों से अलग-अलग स्थानों पर पूछताछ की। डीएसपी मेघा गोयल ने बताया कि पंजाब पुलिस हैरी बॉक्सर के पैतृक गांव चतरपुरा के साथ ही उसके रिश्तेदारों के गांव ग्राम पंचायत कल्याणपुरा के खारीकाबास पहुंची, जहां संदिग्ध गतिविधियों और संपर्कों को लेकर जानकारी जुटाई गई।
पंजाब पुलिस के गांवों में पहुंचने से ग्रामीणों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

No comments