Breaking News

यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी भीषण आग


राया के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। माइलस्टोन 110 पर सुबह सवा पांच बजे चलती एक बस में अचानक आग लग गई। बस बांदा से दिल्ली जा रही थी। इसमें 40 से 50 यात्री सवार थे। बस में आग लगते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
चालक की सूझबूझ से बस को सड़क किनारे रोका गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं यमुना एक्सप्रेसवे की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया।

No comments