शिमला के नवबहार में घर की दूसरी मंजिल तक पहुंचा तेंदुआ
शिमला में मानव और वन्यजीव संघर्ष की एक खौफनाक तस्वीर सामने आई है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय निवासियों में भारी दहशत का माहौल है। यह घटना रात करीब 11:23 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि तेंदुआ बेहद शांत तरीके से नंदिनी पठानिया नामक महिला के घर की सीढिय़ां चढ़ता है और दूसरी मंजिल तक पहुँच जाता है। तेंदुए के हाव-भाव में कोई हड़बड़ाहट नहीं थी। गनीमत यह रही कि उस वक्त घर के सभी सदस्य सुरक्षित अंदर थे।

No comments