Breaking News

कोटा के मकान में लगी आग, दमकल नहीं पहुंची:बाल्टियों में पानी भरकर बुझाई


कोटा के मोखापाड़ा इलाके में बुधवार देर रात एक मकान के कमरे में अचानक आग भड़क उठी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
संकरी गलियों के कारण दमकल वाहन घर तक नहीं पहुंच सका, लेकिन दमकलकर्मियों और स्थानीय लोगों की तत्परता से बाल्टियों, एक्सटिंगुइशर और होज पाइप की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे मोखापाड़ा में काका भतीजा मंदिर के पास एक पुराने मकान में आग की सूचना मिली थी।

No comments