Breaking News

कम दाम में लग्जरी सफर! बीकानेर रोडवेज ला रहा है एसी स्लीपर बसें

बीकानेर से रोडवेज यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम यात्रियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है बीकानेर रोडवेज आगार के बेड़े में जल्द ही एसी स्लीपर बसें शामिल की जाएंगी. इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को निजी बसों जैसी सुविधाएं अब सरकारी दरों पर मिल सकेंगी.
रोडवेज प्रबंधन ने बीकानेर आगार के लिए छह एसी स्लीपर-कम-सीटिंग बसों को शामिल करने की प्रक्रिया तेज कर दी है. जिनके लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं ये बसें कॉन्ट्रेक्ट आधार पर संचालित होंगी.

No comments