बिना आईडी कार्ड नहीं मिलेगी परेड स्थल पर एंट्री, ऑनलाइन कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
भारतीय सेना के 78वें सेना दिवस के उपलक्ष्य में गुलाबी नगर जयपुर में आयोजित होने वाली सेना परेड के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सेना और स्थानीय प्रशासन ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं। दूसरी ओर, गुरुवार से भवानी निकेतन कॉलेज ग्राउंड में सेना की हथियार प्रदर्शनी शुरू होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इसका उद्घाटन करेंगे।
बताया जा रहा है कि यहां 40 हजार लोगों के बैठने के इंतजाम किए गए हैं। समारोह में बतौर दर्शक शामिल होने के लिए हर व्यक्ति के पास आधार कार्ड या अन्य आईडी कार्ड होना जरूरी होगा। इसके बिना एंट्री नहीं मिलेगी। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था की गई है।

No comments