Breaking News

कपड़ों के फर्जी विज्ञापन डालकर बनाते शिकार:कोरियर डिलीवरी चार्ज के नाम पर करते ठगी,

डीग में भंडारा गांव के जंगलों में दबिश देकर 6 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। 'ऑपरेशन एंटीवायरस' अभियान के तहत जुरहरा पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने पोर्टल साइबर क्राइम से मिली सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तार किए गए ठगों के पास से मौके पर 11 मोबाइल फोन, 11 फर्जी सिम कार्ड और 3 बाइक जब्त की गई है।  ये सभी ठग एक गिरोह के रूप में काम करते थे। वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कपड़ों के फर्जी विज्ञापन डालते थे और कोरियर डिलीवरी चार्ज के नाम पर लोगों से ठगी करते थे।

No comments