Breaking News

हनुमानगढ़ जिले में शराब ठेका लूटने की एक और वारदात सामने आई


हनुमानगढ़ जिले में शराब ठेका लूटने की एक और घटना सामने आई है। इससे पूर्व तीन शराब ठेका लूटने की घटनाओं का संबंधित थानों में मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। चौथी वारदात सदर पुलिस थाना के गांव धौलीपाल में स्थित शराब ठेका पर हुई। इस वारदात में भी वही लुटेरे शामिल है, जिन्हें सूरतगढ़ सिटी पुलिस ने हथियारों सहित दबोचा है। पुलिस के अनुसार गांव नगराना निवासी प्रदीप शर्मा ने रिपोर्ट दी कि  मेरे नाम से धौलीपाल में शराब ठेका है। ठेके पर सेल्समैन चन्द्रभान जाट है। 16 जनवरी को सुबह सवा दो बजे चन्द्रभान ने फोन करके बताया कि ठेके पर चोरी हो गई। मैं मौके पर पहुंचा और देखा कि ठेके का शटर टूटा हुआ था। गल्ले से 29 हजार 650 रुपए की नगदी व अंगे्रजी शराब की पांच बोतलें गायब थी। 

No comments