मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक में मरीज सुविधाओं पर हुआ मंथन
रायसिंहनगर में मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक आज संपन्न हुई। बैठक में विधायक सोहनलाल नायक, उपखंड अधिकारी सुभाषचंद्र चौधरी तथा अस्पताल प्रभारी डॉ. तेज कुमार शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में अस्पताल में भर्ती मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई। मरीजों की स्वच्छता एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन बेड पर अलग-अलग रंग की साफ चादरें बदलने तथा नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दोनों पारियों में सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था पर भी विचार-विमर्श किया गया।

No comments