Breaking News

श्रीकरणपुर में स्वच्छता व केटल फ्री अभियान, वार्ड 10-11 में विशेष सफाई


श्रीकरणपुर कस्बे में नगरपालिका प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान व केटल फ्री अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में सफाई कराई गई। इसी क्रम में वार्ड संख्या 10 व 11 की गलियों में लंबे समय से खराब सफाई व्यवस्था को विशेष अभियान चलाकर दुरुस्त किया गया। सफाई कार्य से संतुष्ट वार्डवासियों ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी संदीप विश्नोई से मिलकर खुशी जाहिर की और धन्यवाद दिया। साथ ही वार्डवासियों ने खाली पड़ी सरकारी भूमि पर पार्क विकसित कर झूले आदि लगाने की मांग रखी। 

No comments